3 घंटे के मेकअप के बाद तैयार होता था खुदाबख्श

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान दिवाली के दूसरे दिन 8 नवम्बर को रिलीज हो रही है, लेकिन मेकर्स ने इसके पहले फिल्म की स्पाइन कहे जा रहे अमिताभ बच्चन के खुदाबख्श बनने का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिखाया गया है कि 75 साल के अमिताभ कवच, प्रॉस्थेटिक्स और डायलॉग्स की तैयारी कैसे करते थे।

3 घंटे में मेकअप, 2 घंटे में रिमूवल : अमिताभ ने इस वीडियो में बताया कि उन्हें पूरी तरह तैयार होने में 3 घंटे का समय लगता था। इसमें ड्रेस, कवच, पगड़ी, प्रॉस्थेटिक सब शामिल होता था। वहीं इसे उतारने में भी 1 से 2 घंटे लग जाते थे। मेकअप उतारना जरूरी भी था वरना इससे स्किन डेमेज हो जाती। 

100 से 200 बार रिहर्सल : वीडियो में आमिर ने बताया कि वे पहली बार अमिताभ के साथ काम कर रहे हैं। माल्टा में अमिताभ के साथ पहले दिन शूटिंग करते समय आमिर बेहद नर्वस भी थे। उन्होंने उनका डेडिकेशन करीब से देखा है। वे शूटिंग से पहले रेडी होकर 100 से 200 बार तक अपने डायलॉग्स पढ़ते थे।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दरअसल सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने वर्तमान चेयनमैन प्रसून जोशी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अामिर से अपनी दोस्ती के कारण ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को बिना किसी कट के पास कर दिया, जबकि मेरी फिल्म रंगीला राजा को लम्बे समय तक पास नहीं किया। और अब उसमें 20 से ज्यादा कट लगा दिए हैं।

कोर्ट में लड़ूंगा अधिकार की लड़ाई : कट्स लगाए जाने से नाराज निहलानी ने कहा- मैं सीबीएफसी के साथ लीगल लड़ाई लड़ूंगा। प्रसून अपने दोस्तों के लिए गाइडलाइन्स को तोड़ रहे हैं जबकि मेरे लिए उनका रवैया गलत है। क्योंकि मैं इस कुर्सी पर पहले था। उनकी तरफ से मुझे कोई फेवर भी नहीं मिल रहा है। इसलिए मैं अब कोर्ट जा रहा हूं, मैं मिस्टर जोशी को कोर्ट में देखूंगा।

25 साल बाद एक साथ : पहलाज 25 सालों बाद गोविंदा के साथ कोई फिल्म लेकर आ रहे हैं। फर्स्‍टपोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म भारत के सबसे पॉपुलर घोटालेबाज विजय माल्या के जीवन पर आधारित है। निहलानी ने कहा- मेरी फिल्म में कोई गंदी चीज नहीं है और न ही डबल मीनिंग वाले डायलॉग्स हैं। इसके बाद भी मुझे डायलॉग्स और सीन्स को हटाने कहा गया। 

निजी लड़ाई का बदला है सब : पहलाज ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि ये कुछ नहीं, बस निजी लड़ाई है। जब मैं सीबीएफसी का चेयरपर्सन था उस वक्त मुझसे कई लोग गुस्सा थे। और जब मैंने अपनी फिल्म सेंसर के लिए भेजी तो वे अपना सारा गुस्सा मुझ पर निकाल रहे हैं। लेकिन मैं झुकूंगा नहीं, लड़ूंगा।

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:美国总统特朗普签署行政令暂停绿卡申请60日

网信快评|网络营销要讲操守、守底线

两部门:多措并举促进禽肉水产品扩大生产保障供给